• Sun. Feb 1st, 2026

शादी का झांसा एवं जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Jul 31, 2025

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा प्रार्थिया कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 17/07/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेटारी थाना जमहोर नवी नगर जिला औरंगाबाद बिहार निवासी कुंदन कुमार सिंह पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है और पीड़िता कों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 403/25 धारा 69, 296, 115(2), 351(3), बी.एन.एस. एवं एस. टी./एस. सी. एक्ट की धारा 3(2)(v), 3(1)(w-¡¡) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम कुंदन कुमार सिंह आत्मज प्रमोद सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन पेटारी थाना जमहोर नवी नगर जिला औरंगाबाद बिहार का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक तेजश्वरी, आरक्षक प्रवीण खलखो सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य