सरगुजा समय अंबिकापुर:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 06/06/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि भोथीडीह थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर निवासी चन्दन साहू पीड़िता कों शादी करने का झांसे का देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।
प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 329/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम चन्दन साहू आत्मज रेखराज साहू उम्र 21 वर्ष साकिन भोथीडीह थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, महिला आरक्षक तेजश्वरी, आरक्षक प्रवीण खलखो, सुरेश भगत सक्रिय रहे।

