थाना मणिपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
सरगुजा :- पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 20/09/24 कों थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की जानपहचान पूर्व मे ग्राम पनसरा थाना वाड्रफनगर निवासी सरोज कुमार मारकण्डे से हुआ था , पहचान होने के बाद मोबाईल से बात चीत करने के दौरान दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे कि वर्ष 2015 के माह अगस्त में आरोपी प्रार्थिया के किराये के कमरा में आकर शादी का झांसा देकर प्रार्थिया कों आदिवासी समुदाय का होना जानते हुए भी जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी द्वारा वर्ष 2023 तक प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, और अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे अपराध क्रमांक 307/24 धारा 376 (2) एन भा.द.वि. एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(V)का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी सरोज कुमार मारकण्डे का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम सरोज कुमार मारकण्डे उम्र 38 वर्ष साकिन पनसरा वाड्रफनगर जिला बलरामपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह,आरक्षक कुश सोनी, सुरेश गुप्ता शामिल रहे।

