01/10/2026
IMG-20261001-WA0296

सरगुजा समय
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में नवीन न्याय संहिता (नए आपराधिक कानूनों) के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु ‘ऑल पिलर्स’ के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

⏩ पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी, सीसीटीएनएस/एससीआरबी) महोदय की अध्यक्षता में आयोजित इस राज्यस्तरीय संयुक्त ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं जिला नोडल अधिकारी रितेश चौधरी की अगवाई में जिला स्तर पर नवीन न्याय संहिता के सफल क्रियान्वयन हेतु न्याय प्रणाली के सभी प्रमुख अंगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। बैठक में पुलिस विभाग के अलावा जेल, फॉरेंसिक, अभियोजन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भौतिक रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थिट होकर वीसी लिंक के माध्यम से राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया।

⏩ मुख्य समीक्षा बैठक शुरू होने से पूर्व जिला नोडल अधिकारी द्वारा सभी पिलर्स के अधिकारियों के साथ अंतर-विभागीय समन्वय बैठक की गई, जिसमें जिले में नवीन न्याय संहिता के तहत चल रही प्रक्रियाओं, चुनौतियों और तकनीकी समन्वय (जैसे MedLEaPR व CCTNS एकीकरण) पर विस्तृत चर्चा की गई। आईजीपी महोदय द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, जिले में नए कानूनों के तहत साक्ष्य संकलन, फॉरेंसिक रिपोर्टिंग, चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाने पर सहमति बनी।

⏩ बैठक के अंत में जिला नोडल अधिकारी ने सभी विभागों के मध्य निरंतर संवाद और समय-सीमा के भीतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *