10/09/2026
IMG-20260910-WA0213

सरगुजा समय अम्बिकापुर (सरगुजा)दिनांक: 10 सितम्बर 2026

⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल(भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के नेतृत्व में जिला सरगुजा में व्यापक स्तर पर साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, इस सप्ताह विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सहभागिता को केंद्र में रखकर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल (हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम) में संयुक्त रूप से एक विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं और 40 शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

⏩ कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर माइकल तिर्की, नवा बिहान संस्था की ओर से मंगल पांडे , अजय तिवारी, एवं संतोष दास उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में उप निरीक्षक अभय तिवारी और सायबर सेल से अनुज जायसवाल एवं अमन पुरी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

⏩ *साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी एवं बचाव के उपाय :-* कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम और साइबर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान में हो रहे निम्नलिखित साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया

सोशल मीडिया फ्रॉड और हनीट्रैप:-इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह दी गई। फर्जी प्रोफाइल बनाकर किशोरों को जाल में फंसाने और बाद में ब्लैकमेल करने की घटनाओं से अवगत कराया गया।

साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग:– इंटरनेट पर किसी को परेशान करना, भद्दे कमेंट्स करना या पीछा करना (स्टॉकिंग) कानूनी अपराध है। इससे प्रभावित होने पर घबराने के बजाय तुरंत माता-पिता या पुलिस को सूचित करने को कहा गया।

ओटीपी (OTP) और बैंक फ्रॉड:- किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन या मोबाइल पर आया ओटीपी शेयर न करें। लॉटरी या इनाम जीतने के झांसे वाले लिंक पर क्लिक न करें।

डीपफेक और एआई (AI) का दुरुपयोग:-वर्तमान में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी की भी तस्वीर या आवाज बदलकर गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस ने बच्चों को अपनी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पब्लिक न करने की हिदायत दी।

सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स:- अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को हमेशा प्राइवेट रखें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रखें।किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करें।

⏩ साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

⏩ कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर माइकल तिर्की, नवा बिहान संस्था की ओर से श्री मंगल पांडे जी, श्री अजय तिवारी जी, एवं श्री संतोष दास जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में उप निरीक्षक अभय तिवारी और सायबर सेल से अनुज जायसवाल एवं अमन पुरी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

⏩ इसके अलावा जिले के समस्त थाना/चौकी में पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं एवं महिलाओ कों साइबर अपराधों एवं उनसे सतर्क एवं सुरक्षित रहने की जानकारिया प्रदान की जा रही है।, स्वच्छता दीदियों कों भीं उक्त अभियान एवं साइबर अपराधों की जानकारी प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *