सरगुजा समय रामानुजगंज।
नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 5 से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के ठीक बगल में स्थित मुख्य सीसी रोड पर एक बेहद खतरनाक और गहरा गड्ढा हो गया है, जो अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए ‘मौत का गड्ढा’ बन चुका है। स्थानीय लोगों में इस प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।

सड़क के बीचों-बीच खतरा, अधिकारी अनजान
वार्ड क्रमांक 5 की यह सड़क काफी व्यस्त रास्तों में से एक है। यहाँ से रोजाना सैकड़ों लोग, विशेषकर महिला बाल विकास कार्यालय आने-जाने वाली महिलाएं और छोटे बच्चे गुजरते हैं। सीसी रोड के बीचों-बीच बना यह गहरा गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता, जिसके कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक यहाँ अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है: “रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण यह गड्ढा नजर नहीं आता। कई लोग यहाँ गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।”
अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन इस खबर के बाद जागता है या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है।
मेरे संज्ञान मे नहीं था आपने मुझे बताया हैं दिखवा के बनवाता हु। सुधीर श्रीवास CMO नगर पालिका रामानुजगंज

