सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- थाना गांधीनगर एवं डायल 112 की टीम द्वारा गुम बालक को सरगवां से किया गया बरामद।
:- घर से बिना बताये निकल जाने एवं घर का पत्ता नहीं बता पाने के कारण गुम हुआ था नाबालिग बालक।
:- डायल 112 की पुलिस टीम ने मामले की सूचना प्राप्त होने पर की त्वरित कार्यवाही।
:- नाबालिग बालक को सही सलामत बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द, परिजनो ने सरगुजा पुलिस का जताया आभार।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 08/03/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया का बड़ा लड़का आज़ दिनांक को अपने नानी के साथ घर मे था, उसी समय नाबालिग बालक बिना किसी को बताये घर से निकल कर कही चल गया है, जो नाबालिग लड़के का आस पड़ोस पत्ता तलाश किया गया जो पत्ता नहीं चला, प्रार्थिया द्वारा किसी अज्ञात व्यलती द्वारा नाबालिग बालिग़ को बहला फुसला कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराने पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 133/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर गुम नाबालिग को दस्तायाब करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम के थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं डायल 112 की टीम को मामले की इवेंट प्राप्त होने पर नाबालिग बालक का संवेदनशीलता के साथ पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो संयुक्त टीम के प्रयास से नाबालिग को सरगवां सकालो महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की ओर से चंद घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया गया, पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालक को बरामद करते हुए परिजनों को सकुशल सौपा गया नाबालिग बालक से पूछताछ किये जाने पर अपने मन से घर से निकल कर चले जाना एवं इस दौरान किसी प्रकार की घटना होना नहीं बताया है, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु परिजनों ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, डीसीसी प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, महिला प्रधान आरक्षक फ़िलोमीना पन्ना, प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, आरक्षक घनश्याम देवांगन, जगेश्वर मरकाम, अजय कुमार थवाईत, महेन्द्र कुमार सक्रिय चालक अमित तिर्की रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





