सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपी द्वारा चोरी की डीजल को अन्य आरोपियों से सस्ते दर पर ख़रीदकर महंगे दाम मे बेचकर घटना को दिया जा रहा था अंजाम।
:- पूर्व मे पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
:- आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम, जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर मे अपराध है दर्ज, आरोपी प्रकरण मे चल रहा था फरार।
पहले मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजू यादव पिता रामजी यादव उम्र 41 वर्ष साकिन चोबड़ा बड़गांव, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) का थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 09/11/25 को ट्रक क्रमांक सीजी/10/बीआर/2292 में सामान लोड कर रायपुर से पटना बिहार जाने के लिए निकले थे रात्रि करीब 11 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा एन०एच० 130 मेन रोड़ में राजवाड़े ढाबा के पास अपनी ट्रक को खड़ी कर ढाबा में खाना खाकर अपनी ट्रक में सो रहा था कि दिनाँक 09/11/25 के रात्रि 23.00 बजे से दिनॉक 10/11/25 के सुबह 05.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के ट्रक कमॉक सीजी 10 बी.आर. 2292 से डिजल टैंक के ढक्कन को तोड़कर करीब 280 लीटर डीजल कीमती करीब 26000/ रू० को चोरी कर ले गया है।

आसपास पूछताछ किये तो बताये कि अज्ञात स्कार्पियो वाहन में सवार व्यक्ति लोग चोरी से आकर डीजल चोरी कर ले जाते हैं कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर जिला सरगुजा छ०ग० में अप० क० 282/2025 धारा 305 (सी), 3(5), 317(4), 111(1),(¡¡) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना लखनपुर अंतर्गत दर्ज दूसरे प्रकरण मे दिनांक 09/11/25 को प्रार्थी सोनू प्रसाद यादव साकिन अधौरा थाना मेराल जिला गढवा झारखण्ड का थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/10/25 को ट्रक क. CG/04/QL/3477 में सामान लोड कर रायपुर से अन्य साथी ट्रको के साथ एक साथ औरगांबाद जाने के लिये निकले थे,कि रात्रि होने से थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंगीटाना में नरेन्द्र ढाबा के पास सभी अपनी-अपनी ट्रक को खड़ी कर कर खाना खाकर अपने अपने ट्रको में सो रहे थे कि 24/10/25 के भोर में करीब 03:00 बजे कोई ज्ञात चोर प्रार्थी के ट्रक क्रमांक CG/04/QL/3477 से 300 लीटर डीजल कीमती 28500 / रूपये साथी ट्रक CG/15/EA/8003से करीब 180 लीटर डीजल कीमती करीब 17100/ रूपये एवं ट्रक कमांक CG/15/EA/8004 से 200 लीटर डीजल कीमती करीब 19000 हजार रूपये कुल 680 लीटर डीजल कुल कीमत 64600 / रूपये अज्ञात चोर द्वारा ट्रको के डीजल टैंक के ढक्कर को तोड़कर डीजल चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 258/25 धारा 305(सी), 3(5), 317(4), 111(1),(¡¡)बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी हीरालोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी, को पूर्व मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है, एवं प्रकरण के शामिल चोरी का डीजल खरीददार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को फरार आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम के सतत प्रयास से डीजल ख़रीददार आरोपी (05) रमेश गुप्ता आत्मज राम प्रसाद गुप्ता उम्र 39 वर्ष साकिन खुटाटोला थान जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी बताया कि वर्ष 2022 मे सूरजपुर जेल मे निरुद्ध रहने के दौरान डीजल चोर आरोपी हीरा लोनी, रोहित लोनी, धुव्र लोनी, बसंत लोनी से जानपहचान होना और उसके पश्चात आरोपियों से मिलकर चोरी का डीजल खरीदी बिक्री का काम शुरू करना बताया है, आरोपी द्वारा घटना मे शामिल होकर आरोपियों से चोरी का डीजल 65 रुपये प्रति लीटर मे लेकर अन्य वाहन चालकों को 80-90 रुपये प्रति लीटर कि दर से बेच देना बताया गया, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम, जयनगर, जैतहरी, बिजुरी, लखनपुर, मणीपुर, कोतवाली, गांधीनगर मे अपराध दर्ज है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक असलम अंसारी, राजकुमार, राकेश एक्का सक्रिय रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





