• Sun. Feb 1st, 2026

RES के SDO ऋषिकांत तिवारी की 15000 की रिश्वतखोरी एसीबी की कार्यवाही..

Nov 13, 2025

सरगुजा समय सूरजपुरः- शहर में लगातार बढ़ते रिश्वतखोरी से आम हितग्राही परेशान है अपने आप को शासन का दामाद समझ बेकाम किए वेतन उठाने एवं काम करने के लिए हितग्राहियों से रिश्वत मांगने ये अपना अधिकार समझने लगे है सरगुजा संभाग में लगातार ऐसे रिश्वतखोरी करने वाले एवं अपने आप को शासन का दामाद समझने वाले अफसरों पर एसीबी की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है ।

ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां अंबिकापुर की ACB टीम ने बुधवार को सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में एक रिश्वतखोर अफसर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।



मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार, ग्राम नवापाराखुर्द निवासी प्रार्थी दिसंबर सिंह ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अपने खेत में तालाब का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य के सत्यापन और रिपोर्ट तैयार करने के एवज में अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकांत तिवारी ने 15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार, 12 नवंबर 2025, को एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्यवाही की। इस दौरान आरोपी अधिकारी को उसके निवास पर प्रार्थी से 15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तिवारी के अंबिकापुर स्थित घर की तलाशी में 2,27,500 नकद, जमीन से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, बीमा दस्तावेज और सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह राशि विभिन्न हितग्राहियों से अवैध वसूली की होने की संभावना जताई गई है।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई।

ऐसा माना जा रहा है कि सरगुजा संभाग में शासकीय नौकरों को काम न करने के लिए वेतन चाहिए और काम करने के लिए हितग्राहियों से रिश्वत इस तरह से आम नागरिकों को दबा काम न करने का भय दिखा घूसखोरी करके अपने आप को समाज एवं विभाग में बड़ा रसूखदार बनने की होड़ को पूरा करना माना जा सकता है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य