• Wed. Oct 16th, 2024

Aaj Ka Panchang, 11 October 2024 : आज नवरात्रि महाअष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Oct 10, 2024

Aaj Ka Panchang, 11 October 2024 : – राष्ट्रीय मिति आश्विन 19, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 26, रबी-उल्सानी-07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।उत्तराषाढ़ नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 25 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार 
श्री दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, सरस्वती-बलिदान, महानवमी (व्रत एवं पूजा)।

सूर्योदय का समय 11 अक्टूबर 2024 : 
सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक।
आज का उपाय : आज छोटी कन्याओं को हलवा और चने का भोग लगाएं।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z