• Thu. Feb 5th, 2026

ब्रह्माकुमारी संस्थान में बनाया गया 90 वीं शिव जयंती दिवस

Feb 5, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 90 वीं शिव जयंती के उपलक्ष्य में बलरामपुर सीईओ नयनतारा, अंबिकापुर सीईओ विनय अग्रवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश बघेल, आर्ट ऑफ लिविंग के संचालक अजय तिवारी एवं ब्रह्माकुमारी संचालिका अंबिकापुर की बीके विद्या दीदी, ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात केक कटिंग कर 90वीं शिव जयंती दिवस मनाया गया।

सीईओ नयनतारा ने कहा कि कलयुग में अशांत वायुमंडल होने के कारण हमें अध्यात्म की जरूरत पड़ती है जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन और एक्सरसाइज की जरूरत होती है उसी प्रकार आत्मा का भोजन और एक्सरसाइज अध्यात्म से होती है जिससे हमारी चेतना जागरूक हो सही निर्णय करने में एवं हर कार्य में सफलता दिलाने में मदद करती है।

सीईओ विनय अग्रवाल ने अपने अनुभव के साथ कहा की  सेंटर में जुड़ने से सहजता का अनुभव होता है सेंटर द्वारा दी जा रही  सेवाओं से शांति, संतुष्टता आती है जो यह संस्था का कार्य बहुत अच्छा है। राकेश बघेल ने बताया कि योग,तपस्या, धारणा के कारण हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियांयों को सहज निभा पाता हूं। अजय तिवारी ने कहा कि अध्यात्म आत्मा का भोजन है यह संस्था बाह्य से अंतर्मुखी की तरफ ले जाना सिखाती है।

इस दौरान बीके विद्या दीदी ने शिव अवतरण दिवस को स्पष्ट करते हुए बताया कि शिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जिसमें रात्रि शब्द जुड़ा हुआ है शिवरात्रि अर्थात यह सृष्टि पर मनुष्य अज्ञानता रूपी अंधकार के कारण विकारों में गिर जाते हैं तब निराकार परमात्मा शिव स्वयं इस धरा पर आकर आत्म ज्योति में ज्ञान घृत डालकर हमारे अंदर के बुराइयों को समाप्त कर विकारों पर जीत पाना सीखाते हैं। इस दिन उपवास रखा जाता है उप माना निकट- वास अर्थात् परमात्मा के समीप रहना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। संस्था से जुड़े सैकड़ो भाई-बहनें कार्यक्रम में शामिल रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य