• Sun. Feb 1st, 2026

शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 77वां एनसीसी दिवस समारोह गरिमामय ढंग से संपन्न

Nov 22, 2025

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में आज 77वां एनसीसी दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।  समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, देशभक्ति एवं समर्पण की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर सरगुजा  विलास भोस्कर के  द्वारा  एनसीसी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ।इस अवसर पर सरगुजा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा उपस्थित रहे।इसके पश्चात जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने परेड निरीक्षण, सलामी एवं आकर्षक परेड की  प्रस्तुति दीं ।

एनसीसी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा।

एनसीसी अधिकारी नवनीत त्रिपाठी ने इस अवसर पर एनसीसी के इतिहास, उद्देश्य एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागृत करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।



कलेक्टर  ने संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह का समापन वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य  ने भी एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवर्ड टोप्पो,  रीना रानी सहाय, शैलेंद्र सिंह सेंगर, प्रकाश एक्का, फलेंद्र साहू ,संतोष साहू , रमेश राय , राजेश अम्बष्ट,  कुसुम गुप्ता ,आराधना टोप्पो एवं विद्यालय के अन्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा l

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम नें झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन के साथ बतौली में किया गया गिरफ्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 1 फरवरी को अम्बिकापुर बंद को लेकर स्वर्ण समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में बैठक आहूत की गई
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?

अन्य