13/05/2026
v11

पटना : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कोहराम मचाया है। ताजा मामला सिवान जिले से आया है। जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना है। जबकि 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत हुई है। इसमें कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष व रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष व मुन्ना 32 के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर व सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं। यह घटना मंगलवार के देर रात की बताई जाती है। पुलिस के डर से ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। भगवानपुर थाने ने माघर निवासी विशुन देव राय का पुत्र राम राम एवं लुटावन राम का पुत्र प्रनाथ राम,गंगा साह का पुत्र मोहन साह एवं सज्जन साह के पुत्र शैल साह की तबियत शराब पीने से खराब होने की बात परिजनों द्वारा बताया गई। शराब बेचने वाला प्रभुनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *