• Thu. Feb 5th, 2026

मछली व्यवसायी से लूटपाट के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम 56 हजार रुपये कराया गया होल्ड

Feb 5, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:-आरोपियों के खाते मे जमा लूटपाट की रकम 56 हजार रुपये को कराया गया होल्ड, एवं घटना मे प्रयुक्त 03 नग मोबाइल किया गया बरामद।
:- प्रकरण मे अन्य आरोपी फरार है जिनका पत्ता तलाश किया जा रहा है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अरुप दास साकिन साकिन नारायणपुरा बालिसखाना भाना भाटपाड़ा बारानगर 24 परगना उत्तर पश्चिम बंगाल का थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी मछली के व्यवसाय के लिए कलकत्ता से अंबिकापुर आकर मानस होटल मे रुककर घूम घूम कर स्थानीय मछली विक्रेताओं से संपर्क कर रहे थे।

फिर दिनांक 03/02/26 को मौलवी बांध तलाब तरफ मछली देखने जा रहे थे उसी समय एक स्कटी और एक मोटर सायकल में 4 लोग आये और प्रार्थी एवं उसके साथी से (कहा के हो ) पूछताछ करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दोनों को अलग अलग गाडी में बैठा कर अंजान जगह पर ले जाकर प्रार्थी एवं उसके साथी से नगद रकम 35 हजार रूपये, मोबाईल व पर्स लूट लिये, बाद मे प्रार्थी एवं उसके साथी को एक कमरे में ले जाकर आरोपीगण अपने अन्य साथियो के सहायता से दोनों व्यवसायी के साथ मारपीट कर 2 लाख रूपये की मांग किये, नहीं देने पर मारकर खतम कर  देने की धमकी दिए।

आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी को डरा धमकाकर अलग अलग माध्यमो मे कुल 01 लाख 01 हजार रुपये की लूट कारित की गई, और प्रार्थी एवं उसके साथी को सुबह छोड़ दिया गया, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 71/26 धारा 296, 351(3), 115 (2), 190, 191(2), 127(7), 310(2), 135 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण मे शामिल 02 आरोपियों की पहचान कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) अलताब खान पिता अरमान खान उम्र 21 साल निवासी ग्राम जरहाडिह मिशन स्कुल रोड रघुनाथपुर चौकी रघुनाथपुर थाना लुण्ड्रा (02) शरद चौधरी पिता दिनेश चौधरी उम्र 22 साल निवासी दर्रीपारा मलेरिया ऑफिस के पास अम्बिकापुर थाना मणीपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर लूट की रकम को आरोपियों द्वारा खाते मे जमा कराया जाने पर उक्त रकम कुल 56 हजार रुपये को होल्ड कराया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिनका पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक के.के. यादव, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अमनपुरी, राहुल केरकेट्टा, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य