30/05/2026
1001386761.jpg



सरगुजा समय अंबिकापुर :- युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि UGC Act Bill देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का नहीं, बल्कि उसे RSS-BJP के एजेंडे में जकड़ने का बिल है।


यह बिल शिक्षा पर तानाशाही थोपने और राज्यों से उनके संवैधानिक अधिकार छीनने की साज़िश है। इस बिल के लागू होने से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता समाप्त हो जाएगी राज्य सरकारें शिक्षा नीति में बेबस दर्शक बन जाएँगी शिक्षकों और छात्रों की आवाज़ दबाई जाएगी।


शिक्षा को ज्ञान नहीं, आज्ञाकारिता का माध्यम बनाया जाएगा।
यह बिल “एक राष्ट्र, एक विचार” थोपने का प्रयास है,
जो भारत की संघीय व्यवस्था और विविधता के खिलाफ़ है।
भाजपा सरकार युवाओं को रोज़गार देने में नाकाम रही, अब वह शिक्षा को भी अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेकर सवाल पूछने वाली पीढ़ी को खामोश करना चाहती है। शराब दुकानों को बढ़ाने में लगी है स्कूल बंद करने वाली सरकार आज इस बिल को लाकर ये साबित कर दिया कि इन्हें छात्रों युवाओं से कोई मतलब नहीं सिर्फ और सिर्फ तानाशाही करने में लगी है हिमांशु ने कहा अगर इस बिल को वापस नहीं लेती है तो हम सब मिलकर इसका विरोध करेंगे क्योंकि हम शिक्षा पर कोई भी तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे छात्रों और शिक्षकों की आवाज़ सड़क से संसद तक उठेगी यह लड़ाई सिर्फ़ UGC Act Bill के खिलाफ़ नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक भविष्य को बचाने की है। सरकार को पुनर्विचार कर इससे वापस लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *