25/05/2026
image_380x226_66dd36ba5e73f

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद एक दिन बाद हत्या जैसी घटना में बदल गया।

दो दिन पहले शुरु हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार विवाद दो दिन पहले उस वक्‍त शुरू हुआ जब भगवान गणेश की प्रतिमा लाते वक्‍त डीजे बजाया जा रहा था। उत्सव की खुशी में लोग डांस कर रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने समझ-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया।

गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान दोबारा शुरु हुआ विवाद

घटना के दूसरे दिन शनिवार देर रात पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्‍या में एक पक्ष ने लोगों ने तीन भाइयों करन, वासु, राजेश पर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया

11 संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। नंदिनी थाना पुलिस का कहना है ​कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *