सरगुजा समय अंबिकापुर-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा की टीम के द्वारा नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र घड़ी चौक अम्बिकापुर के संयोजक मंगल पाण्डेय सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में ठंढ के मौसम को देखते हुए घूम -घूम कर जरूरत मंदों को कम्बल वितरित किया गया।

कम्बल वितरण कार्यक्रम में उप निरीक्षक अभय कुमार तिवारी यातायात पुलिस अम्बिकापुर, नवा बिहान काउन्सलर सुनिधि शुक्ला अध्यक्ष शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी, नवा बिहान काउन्सलर संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर से पुष्यमित्र मलतियार सहभागी रहे।
नवा बिहान की टीम शहर के अस्पतालों, चौक- चौराहों एवं मन्दिरों के पास जरूरतमंदों को देखते हुए कम्बल वितरण कर उनको ठंढ से राहत दिलाने का प्रयास किया।


