सरगुजा समय अंबिकापुर – अंबिकापुर में लगातार शहर की सुंदरता को ग्रहण लगने का कार्य यह के मनमौजी व्यापारी कर रहे है ।
नगर पालिक निगम अंबिकापुर में MIC सदस्यों की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था जिसमें अवैध तरीके से होर्डिंग फ्लेक्स लगाने एवं सड़क पर पानी बहाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई थी परन्तु यह तमाम बातें सिर्फ बैठक में चालू हुई और कागजों तक सीमित ही रह गई ऐसा माना जा सकता है।
क्योंकि लगातार शहर में अवैध तरीके से बैनर पोस्टर लगाए जा रहे है अभी हाल ही में नव वर्ष की शुरूआत हुई है जिसमें कई चौक चौराहों में कई निजी होटलों एवं नेताओं के बैनर पोस्टर अवैध तरीके से लगे हुए थे परंतु निगम की क्या कार्यवाही हुई यह तो निगम के अफसर ही जान सकते है।

बता दे कि शहर की सुंदरता को लगातार ग्रहण लगाने का कार्य सोना महल एवं अन्य कुछ दुकान संचालकों द्वारा किया जा रहा है। शहर में लगातार बढ़ते हादसों की वजहों में एक सबसे बड़ा वजह ये चौक चौराहों पर अवैध रूप से लगे फ्लैस भी है जिसके लगने से सड़क के आमने सामने देखने में काफी परेशानी होती है । इस तरह के अवैध तरीके से फ्लैक्स लगाने से सड़के नहीं दिखती है जिससे शहर में हो रही दुर्घटनाओं में भी काफी बढ़ोत्तरी होती दिख रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महामाया चौक में स्थापित स्तंभ की स्थिति जर्जर हो चुकी है जिसके मरम्मत के लिए विचार नगर निगम को करना चाहिए शहर के हृदय स्थल पर स्थापित इस स्तंभ के मरम्मत पर नगर निगम का ध्यान तो आकर्षित नहीं हो रहा परन्तु इस स्तंभ का दुरुपयोग लगातार शहर के कई व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है जिसे नगर निगम एकदम नजरअंदाज कर रहा है।
शहर के कुछ बड़े दुकानदारों के द्वारा शहर के कई व्यवस्तम चौक में अपने दुकान के प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े होर्डिंग लगवा दिया जाता है जिससे यह बात सामने दिख रही है कि इस तरह के अवैध तरीके से लगने वाले फ्लैक्स पर निगम कार्यवाही कर पाने में असमर्थ है और सिर्फ बैठक में चर्चा और कागजों में समस्या का निराकरण किया जा रहा है धरातल पर बैठक में लिए निर्णय का पालन कही नहीं है।
अब देखने वाली बात यह है कि शहर में लगातार अवैध रूप से फ्लेक्स बैनर पोस्टर होर्डिंग लगाने वालों पर निगम की टीम क्या कार्यवाही करती है या MIC की बैठक में लिए गए निर्णय सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बटोरने का एक मात्र सरल माध्यम ही बन गया है।

