28/05/2026
1000109933.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:- सरगुजा संभाग में लगातार शासकीय अस्पतालों की स्थिति बत से बत्तर होती जा रही है कहने को तो शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं मंत्रियों के बड़े- बड़े दावे किए जा रहे है, लेकिन धरातल पर समस्त दावे फैल होते नजर आ रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल के गृह ग्राम में एक मासूम बच्ची की सांप काटने के पश्चात इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई ।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लखनपुर जो कि विधायक राजेश अग्रवाल का गृह ग्राम भी है वहां के शिवपुर में एक 15 वर्षीय बच्ची को रात्रि लगभग 2 बजे सांप ने काट लिए जिसके पश्चात परिजनों ने आनन फानन में लखनपुर स्थित शासकीय अस्पताल में इलाज करवाने लेकर चले गए जहां उन्हें बताया गया कि एक इंजेक्शन लगेगा अगर उल्टी करेगी तो मानेंगे कि सांप ने काटा है।

डॉक्टर एवं स्टाफ के द्वारा बताए गए बातों को महत्व देते हुए परिजनों ने मृतिका को इंजेक्शन भी लगाया जिसके बाद उसे उल्टी भी हुई और उसके बाद लखनपुर के शासकीय अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां आने के बाद उन परिजनों को संबंधित मेडिकल कालेज अस्पताल के स्टाफ ने यह कहते हुए चलता कर दिया कि यहां ICU में बेड खाली नहीं है आप किसी निजी अस्पताल में ले जाओ उसके बाद परिजनों ने मिशन अस्पताल लेकर गए जहां से रायपुर ले जाते समय बच्ची मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लखनपुर, शिवपुर की  रहने वाली 15 वर्षीय मासूम बच्ची संगीता नायक आत्मज स्व. रामवृत नायक शासकीय अस्पताल में अपनी पैठ जमाए बैठे कुछ दलालों के सिस्टम का शिकार हो कर अपने जान से हाथ धो बैठी

बता दे कि जहां एक ओर करोड़ों रुपए की कई योजनाओं का संचालन एवं दवाइयों की सप्लाई से लेकर कई तरह के माध्यम से शासकीय फंड आ रहे है उसके बावजूद मासूम ग्रामीणों को शासकीय अस्पताल में बैठे कुछ दलालों के चक्कर में अपने जान दे हाथ धोना पड़ रहा है ।

अत्यंत गंभीर विचारणीय बात यह है कि मेडिकल कालेज अस्पताल में ऐसे कौन से दलालों का बोलबाला है जो मासूम गरीब ग्रामीणों को बरगला कर निजी अस्पताल में भेज रहे है अस्पताल प्रबंधन क्यों चुप्पी साधे बैठा है ।

इस तमाम मामले में विधायक राजेश अग्रवाल से जानकारी ओर उनका पक्ष जानने के लिए फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया जा फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि अभी विधायक जी सदन के कार्यवाही में है ।

तमाम मामलों के जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से फोन पे संपर्क करने की कोशिश किया गया परन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *