27/05/2026
1000193944.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर:-

अपराध क्रमांक 42/2025 धारा  -87,69,351(2) बी एन एस*

आरोपी अजय सिंह पिता फूलचंद सिंह गोंड, उम्र 23 वर्ष, निवाशी डूमर पान, छाता करम, थाना सनवाल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने शादी के 15 दिन बाद अपने मायके में आकर रह रही थी कि ग्राम डूमर पान का अजय सिंह गोंड प्रार्थिया के मायके के किराना दुकान में आना-जाना करता था जिसे वह पहचानती थी की दिनांक 20.7.2025 के करीब 7:00 बजे शाम को प्रार्थया घर के बाहर रोड तरफ निकली थी उसी समय आरोपी अजय सिंह गोड अपने घर तरफ से टीवीएस मोटर सायकल क्रमांक में आया और इसे अकेले देखकर मैं तुमको पसंद करता हूं ।

शादी कर पत्नी बनाकर अपने साथ रखूंगा बोलकर इसे गाड़ी में बैठने को बोला तब वह मना की तो उसे मारने पीटने की धमकी देने लगा और जबरन मोटरसाइकिल में बैठा कर भगा कर ले गया और चूना पाथर जंगल में ले जाकर जबरन बलात्कार किया तथा इसके बाद वहां से वाड्रफनगर रूम में ले जाकर इसे 4 दिन तक अपने साथ रखा व कई बार बलात्कार किया व किसी  को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहा से घर तरफ भाग गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सनावल मे अपराध क्रमांक 42/2025 धारा  -87,69,351(2) बी एन एस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी करने की निर्देश देने पर साइबर सेल की मदद से आरोपी अजय सिंह पिता फूलचंद सिंह गोंड उम्र 23 वर्ष निवाशी डूमर पान छाता करम थाना सनवाल, जिला बलरामपुर को आज दिनांक 29/7/25 को उसके सकूनत से गिरफ्तार किया गया साथ में पीड़िता को भागने में उपयोग किया गया टीवीएस मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे थाना प्रभारी सनवाल साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह शेखावत सहायक उपनिरीक्षक निरीक्षक शिव कुमार सिंह,प्रधान आरक्षक सुखदेव सिंह आरक्षक कृष्णा सिंह मरकाम,अमृत सोनवानी प्रवीण कुजूर, प्रेमलाल ,महिला आरक्षक अस्वंति कुजूर सक्रिय रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *