18/05/2026
1001207184.jpg

सरगुजा समय सूरजपुर- अपराधों की रोकथाम के लिए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को स्थाई-गिरफ्तारी वारंट तामीली प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है।

इसी क्रम में चौकी बसदेई पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज के मामले में वर्षो से फरार स्थाई वारंटी दीपक उर्फ बादशाह बजरंगी सिंह, बाजीलाल, प्रेमसाय व सूरज प्रसाद तथा गिरफ्तारी वारंटी जारूल खान, घरभरन काशी, नंदकुमार कुशवाहा, रामकुमार पैंकरा को दबिश देकर पकड़ा है।

वहीं थाना भटगांव पुलिस ने चोरी व जुआ एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी हीरामन राजवाड़े ग्राम अनरोखा व शमीम उर्फ सोनू खान ग्राम अधिना को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *