23/05/2026

सरगुजा – थाना मणीपुर, दर्रीपारा निवासी लालमन कुशवाहा आज दिनांक 28/10/24 कों पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर आवेदन पेश किया कि घटना दिनांक 27/10/24 कों बस स्टैंड चौकी मे पदस्थ प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम द्वारा प्रार्थी कों मारपीट किया गया हैं, मामले कों संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल (भा.पु.से) द्वारा प्रथम दृष्टिया उपरोक्त प्रधान आरक्षक द्वारा आवेदक कों मारपीट कर घोर अनुशासहीनता प्रदर्शित किये जाने पर छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार का होना पाये जाने पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 01 देवनारायण नेताम थाना अम्बिकापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, अंबिकापुर रहेगा, निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *