सरगुजा समय रामानुजगंज/बलरामपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमीनी, सक्रिय एवं संघर्षशील युवा नेता श्री अश्विनी कुमार गुप्ता को पार्टी नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से पूरे जिले सहित क्षेत्रभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और किसानों के बीच उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है।
विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इज़हार किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें बड़ी संख्या में बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता को दर्शाता है।
अश्विनी कुमार गुप्ता को क्षेत्र में एक उभरते हुए जननेता, कर्मठ कार्यकर्ता और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और निरंतर संगठन के लिए कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा संघ की शाखा से जुड़े रहते हुए प्रार्थना एवं प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक भी रहे हैं। संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव ने उनके व्यक्तित्व तथा कार्यशैली को गहराई से प्रभावित किया है।
अश्विनी कुमार गुप्ता ने वर्ष 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2009 से 2019 तक लगातार एक दशक तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान उन्होंने नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, छात्रसंघ चुनाव संयोजक तथा विभाग संयोजक जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
विभाग संयोजक के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित छात्रसंघ चुनावों में परिषद को उल्लेखनीय सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में रामानुजगंज, वाड्रफनगर, कुसमी, बलरामपुर, शंकरगढ़ एवं राजपुर सहित पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ।
उनके साथ कार्य करने वाले कई साथी आज राजनीति, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न व्यवसायों में स्थापित होकर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
विद्यार्थी परिषद के बाद उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला मीडिया प्रभारी तथा बाद में जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया तथा बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की चुनावी सफलता में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अश्विनी कुमार गुप्ता को एक ऐसे युवा नेता के रूप में जाना जाता है जो हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं और संगठन के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भाजपा के समर्पित एवं प्रभावी नेताओं की श्रेणी में स्थापित किया है।
भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें भारतीय जनता किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाकर किसानों के हितों के लिए कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर अश्विनी कुमार गुप्ता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन और समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





