• Sun. Feb 1st, 2026

विशेष न्यायाधीश, कलेक्टर एवं डीआईजी ने गुड सेमेटिरन व यातायात जागरूकता कार्यक्रम में विशेष सहभागिता पर पुलिस जवानों व नागरिकों को किया सम्मानित

Feb 1, 2026


सरगुजा समय सूरजपुर:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था जिसका शनिवार, 31 जनवरी 2026 को समापन हुआ। सूरजपुर पुलिस के द्वारा समापन कार्यक्रम साधुराम सेवाकुंज में आयोजित किया जिसमें सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पतालों में पहुंचने वाले गुड सेमेटिरन, सड़क सुरक्षा मितान, यातायात नियमों पर भाषण,जागरूकता, नशा मुक्ति व नुक्कड-नाटक के माध्यम से जागरूकता आयोजनों में उत्कृष्ट कार्य के लिए छात्र-छात्रों, नागरिकों को विशेष न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी.एस.बघेल, न्यायिक मजिस्ट्रेड आशीष भगत, कलेक्टर एस.जयवर्धन, डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने इन्हें मोमेंटो प्रदाय कर सम्मानित किया।

समापन कार्यक्रम में एसईसीएल भटगांव के नमो नारायण सिंह व टीम के द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर शानदार कव्वाली की प्रस्तुती दी तथा कन्या शिक्षा परिसर व साधुराम विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने हेतु सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर सूरजपुर ने सभी को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया।


इस अवसर पर माननीय विशेष न्यायाधीश श्री मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुरक्षित जीवन के लिए जरूरी है। सड़क पर सफर के दौरान यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चले, जिम्मेदारी से चले, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और बहुमूल्य जीवन की हानि को रोका जा सके।


कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन से मूल्यवान जीवन की रक्षा संभव है, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सुरक्षा से पूरे परिवार की सुरक्षा जुड़ी होती है।

नियमों का पालन जैसे गति नियंत्रण, नशें में वाहन न चलाने से अधिकांश दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। सड़क सुरक्षा हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है और वाहन चलाते समय अनुशासन बनाए रखना दुर्घटनाओं से बचाव का जरिया है। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार समय पर दिलाने और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील की।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय प्रत्येक चालक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जान ले सकती है। सड़क सुरक्षा माह भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन सड़क सुरक्षा का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हेलमेट और सीट बेल्ट को दिखावे के बजाय आदत बनाने पर भी जोर दिया। गलत तरीके से वाहन चलाने वालों को जागरूक करने रोकने समझाने का आग्रह किया क्योंकि जीवन अनमोल है और इसकी रक्षा करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलने के उपायों और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों से लोगों में काफी जागरूकता आई है।

सड़क सुरक्षा का पालन करना सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है, क्योंकि आपकी एक गलती किसी दूसरे व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। न केवल चार पहिया वाहनों के चालकों को, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों को भी सड़क पर सावधान और सतर्क रहना चाहिए। सभी के सहयोग से यातायात जागरूकता के आयोजनों से नागरिकों में  काफी जागरूकता देखी जा रही है और लोग अब बाईक चलाने के दौरान हेलमेट का इस्तेमाल करते दिख रहे है।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने कहा कि हम सभी के प्रयासों से पिछले वर्ष 2025 के जनवरी माह की तुलना में वर्ष 2026 के जनवरी माह में मृत्यु दर एवं सड़क दुर्घटना के मामले में काफी कमी आई है, हमारे इन प्रयासों से किसी एक व्यक्ति की भी जान यदि बची है तो वही हमारे लिए बेहद कीमती है।

यातायात जागरूकता आयोजनों से पुलिस लोगों को समझा रही है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें, यह जीवन आपकी है और बेशकीमती है। उन्होंने नागरिकों व बच्चों से अपील किया कि अपने परिजनों, रिश्तदारों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करें उन्हें बताए कि आप सुरक्षित रहेंगे तो हम सुरक्षित रहेंगे।

शराब पीने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट व ओव्हर स्पीडिंग पर पुलिस ने की कार्यवाही, सैकड़ो लोगों को किया हेलमेट वितरण।
सड़क सुरक्षा माह में जिले की पुलिस ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए अपना बेस्ट देने का प्रयास किया जिसका बेहतर नतीजा भी देखने को मिला है सड़क दुर्घटना में कमी आई। इस एक माह के दौरान पुलिस के अधिकारी व जवानों के द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।

विभिन्न कार्यक्रमों/अभियानों के दौरान 415 जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरण किया गया व 842 वाहन चालकों के नेत्र की जांच कराई गई।

इस वर्ष माह जनवरी में शराब पीकर वाहन चलाने के 27 प्रकरणों में वाहन जप्ती की कार्यवाही कर चालान न्यायालय पेश किया गया इसके अलावे बिना हेलमेट के 1065 प्रकरण, बिना सीटबेल्ट के 904 प्रकरण, तीन सवारी के 92 लोगों पर कार्यवाही की गई। माह जनवरी 2026 में यातायात नियमों के उल्लघंन पर कुल 4393 लोगों के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर 17 लाख 98 हजार 7 सौ रूपये का समन शुल्क अर्जित किया गया है।

पुलिस ने सोशल मीडिया से 84 लाखों लोगों तक पहुँचाया सड़क सुरक्षा का संदेश।
सूरजपुर पुलिस ने माह जनवरी 2026 के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से 84 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में सफल रहा और यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के प्रति मजबूत संदेश दिया है।

जिसमें प्रमुख रूप से बाईक चलाने पर हेलमेट व कार चलाते समय सीटबेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का पालन करना शामील था। यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सूचनाओं, कार्यक्रमो के प्रचार-प्रसार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी सराहनीय योगदान मिला।

इन जागरूकता प्रयासों का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न होकर व्यवहार परिवर्तन लाना रहा, ताकि नागरिक स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनें।

सोशल मीडिया में जागरूकता विडियों बनाने, प्रचार-प्रसाद में उत्कृष्ट कार्य हेतु आरक्षक संतोष सोनी मोमेंटो व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं यातायात नियमों के जागरूकता में सहयोग के लिए डीपीओ मनोज चतुवेदी को सम्मानित किया गया।

गुड सेमेरिटन व हेलमेट सहयोगकर्ता हुए सम्मानित।
गुड सेमेरिटन जिन्होंने सड़क दुर्घटना के गोल्डन ऑवर में घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में पहुंचाकर व्यक्ति की जान बचाने के महत्वपूर्ण योगदान के लिए विश्रामपुर निवासी सुजीत सिंह एवं हेलमेट सहयोग के लिए रेड एप्पल संचालक गौतम गुप्ता व मिशन नेकी संस्थापक श्रवण जैन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण देने पर स्काउट गाईड प्रभारी उमेश गुर्जर, सड़क सुरक्षा माह में कैम्प लगाकर चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नेत्र सहायक अधिकारी श्यामलाल चौधरी, बी.एन.शर्मा, महाविद्यालयों में कैम्प लगाकर डाईविंग लायसेंस बनाने पर जिला परिवहन अधिकारी योगेश भण्डारी, सहायक प्रोग्रामर चन्द्रशेखर महिलागे, आनंद तिवारी, विक्की झा, समाजसेवी रामबिलास मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार आई-रेड ऐप में ऑनलाईन प्रवृष्टि में उत्कृष्ट कार्य पर एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, थाना-चौकी व यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों जिन्होंने यातायात जागरूकता, मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही, वर्षभर यातायात जागरूकता के संबंध में कार्य करते हुए घायलों की मदद कर समय पर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षक कार्य करने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया।

यातायात नियमों के 2310 आयोजनों से 3 लाख 80 हजार लोगों को किया गया जागरूक
जिले की पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता को लेकर बड़ा अभियान चलाया जिसमें 64 स्कूल कालेजों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, 62 जन जागरूकता रैली, 49 हेलमेट रैली, 16 नुक्कड़ नाटक, 22 व्यावसायिक वाहन एवं ऑटो चालकों का प्रशिक्षण, 10 स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 10 प्रदर्शनी स्थल में आम नागरिकों का भ्रमण, 121 आम सड़क एवं हाट बाजारों में जागरूकता, 219 चौक चौराहों में वाहन चालकों को समझाईश, 273 चलित थाना व अन्य माध्यमों से करीब 3 लाख 80 हजार लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रोत्साहित किया गया। मंच का संचालन आरक्षक शशिकांत मिश्रा के द्वारा किया गया।



108 एम्बुलेंश सहित बेस्ट इमरजेंसी चालक भी हुए सम्मानित।
समापन अवसर पर 108 एंबुलेंश चालक अजेश्वर, शेख मोहम्मद वसीम, इमरजेंसी चालक शाहिद रजा, विक्की यादव, आरक्षक चालक रवि सिंह, सतीश पैंकरा, वाल्टर खलखों, चमन राजवाड़े, नीरज झा, चालक परमेश्वर, विजय भगत, आशिक खान, गोविन्द कंसारी, भोलाराम, विजय देवांगन को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अनूप एक्का, एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, जिले के थाना-चौकी प्रभारी, पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य