01/06/2026
1001304752.jpg



सरगुजा समय सूरजपुर-  एसडीएम प्रतापपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ प्रतापपुर, एई इलेक्ट्रिक, एसडीओ लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी), एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं एसडीओ आरईएस उपस्थित रहे।


 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, भवन की स्थिति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को जल्द दूर करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *