30/05/2026
1002048963.jpg



सरगुजा समय अंबिकापुर


🔷थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।


🔷 पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया बरामद।


🔷 आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी शंकरगढ़ जिला बलरामपुर मे भी गंभीर धाराओं मे प्रकरण हैं दर्ज।


🔷 गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी निर्मला रवि साकिन रायकोट थाना मछन्ड जिला भिंड मध्यप्रदेश हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 26/11/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया के बगल मे दिनेश बखला और रिमनी टोप्पो किराये के मकान मे निवास करते हैं कि घटना दिनांक 23/11/24 कों दिनेश बखला किसी महिला से फ़ोन पर बात कर रहा था, जो इसकी पत्नी दिनेश कों अन्य महिला से बाट नही करने की बात बोलकर समझा रही थी, उसी दिन से दिनेश बखला अपनी पत्नी रिमनी टोप्पो से लड़ाई झगड़ा विवाद कर रहा था तब दिनेश की पत्नी डर से 02 दिनों तक प्रार्थिया के घर पर सोई थी, कि घटना दिनांक 25/11/24 कों दिनेश शराब पीकर रूम आया और हल्ला गुल्ला करने लगा जो पत्नी रिमनी हल्ला करने से मना कि इसी दौरान दिनेश बखला गाली गलौज करते हुए घर मे रखे हुए धारदार चाकू से हत्या करने की नीयत से रिमनी टोप्पो के गले मे गंभीर चोट कारित कर मौक़े से भाग गया, प्रार्थिया घटना के बाद डायल 112 के माध्यम से आहता रिमनी टोप्पो कों जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराई हैं, जो आहता का ईलाज चल रहा हैं, मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 696/24 धारा 109 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं मामले के गवाहों का कथन दर्ज कर घटनास्थल निरीक्षण कर मामले में शामिल आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी *दिनेश बखला उम्र 32 वर्ष साकिन हरगवा थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर* का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी शंकरगढ़ जिला बलरामपुर मे गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल,सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, आरक्षक संजीव चौबे अमित विश्वकर्मा, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *