25/05/2026
1002414425.jpg


🔷 *थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही*।
🔷 *नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं प्रार्थी दिनांक 04/01/25 कों थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 02/01/25 कों प्रार्थी बाहर खेत मे काम करने गया था शाम कों वापस आकर देखा तो प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर मे नही थीं, नाबालिग लड़की अपने परिजनों कों बिना कुछ बताये कही चली गई हैं, जो वापस नही आई हैं, आस पड़ोस रिश्तेदारो मे पता तलाश करने पर भी पता नही चल रहा हैं, प्रार्थी द्वारा शंका व्यक्त किया गया हैं कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की कों कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया हैं मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 04/25 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश नाबालिग कों परिजनों द्वारा थाना लाकर उपस्थित किये जाने पर नाबालिग कों बरामद कर मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी मंगल साय उर्फ़ पंकज पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मंगल साय उर्फ़ पंकज उम्र 19 वर्ष साकिन मंहगई थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर* का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे 87, 64(2)(ड) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, महिला आरक्षक अम्ब्रोसलता आरक्षक वीरेंद्र खलखो, निरंजन बड़ा, बालकेश्वर राम, शिव प्रसाद खलखो सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *