🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सुजुकी जिक्सर कुल किमती लगभग 01 लाख रुपये किया गया बरामद।
सरगुजा – मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रितिक सोनी साकिन मायापुर अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 08/11/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी घटना दिनांक 04/11/24 कों अपने मोटरसायकल सुजुकी जिक्सर क्रमांक सीजी/15/डी एच/2296 कों खरसिया नाका के पास पेट्रोल पम्प मे खड़ा कर अपने दोस्त के साथ कुछ काम से बलरामपुर चला गया था, दिनांक 06/11/24 कों वापस आकर देखा तो प्रार्थी का सुजुकी जिक्सर मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नही था, आस पास पता तलाश किया जो पता नही चला,कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के स्कूटी कों चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 787/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मुखबीर तैनात किये गए थे, अज्ञात आरोपी एवं चोरी किये गये स्कूटी के पत्तासाजी के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि अंशु सोनवानी साड़बार पुलिया निवासी पिछले कुछ दिनों से एक लाल रंग की जिक्सर मोटरसायकल चोरी कर नवागढ़ अपने ससुराल मे रखा हैं, मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अंशु सोनवानी की घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ मे आरोपी द्वारा अपना नाम अंशु सोनवानी उम्र 19 वर्ष साकिन साड़बार पुलिया पारा थाना मणीपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक कों मोटरसायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया सुजुकी जिक्सर मोटरसायकल कुल किमती लगभग 01 लाख रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपी द्वारा घटना कारित किया स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक दीपक दास, चंचलेश सोनवानी, विजेंद्र पैकरा, विकास केरकेट्टा सक्रिय रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





