• Thu. Feb 26th, 2026

Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन और फिल्म प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान, भगदड़ के पीड़ित परिवार को देंगे 2 करोड़ रुपये

Dec 25, 2024

‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन के फिल्म प्रोड्यूसर पिता अल्लू अरविंद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भगदड़ मामले के पीड़ित 8 साल के बच्चे को 2 करोड़ रुपये देने की बात कही है। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पत्नी ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये और मेकर्स की तरफ से 50 लाख रुपये दिए गए थे।

संध्या थिएटर में मची भगदड़ में 8 साल का श्रीतेज बुरी तरह घायल हो गया था और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, उसकी मां रेवती की मौत हो गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों में रिहाई भी मिल गई थी।अल्लू अर्जुन तभी से पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं और बच्चे की हर घंटे पर खबर ले रहे हैं। श्रीतेज अभी वेंटिलेटर पर है। इसी बीच एक्टर के पिता अल्लू अरविंद ने ऐलान किया कि वह पीड़ित परिवार की मदद करेंगे और उन्हें 2 करोड़ रुपये की मदद देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर स्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद करेंगे।

2 करोड़ की राशि का ऐलान

अल्लू अरविंद, दिल राजू और बाकी लोगों के साथ उस अस्पताल में पहुंचे थे, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की, और यह जानकर राहत की सांस ली कि अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। ‘पीटीआई’ के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘श्री तेजा ठीक हो रहा है। अब वह वेंटिलेटर पर नहीं है। परिवार के सपोर्ट करने के लिए हमें उन्हें 2 करोड़ देने चाहिए।’

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

दयानिधि हॉस्पिटल का आर्थो सर्जन कौन?,शासकीय डॉ.संदीप त्रिपाठी या डॉक्टर बी एस सेंगर, किसके नाम से आयुष्मान कार्ड हो रहा ब्लाक..
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्री हुए भगवान से भी ऊपर, भगवान निचे धरातल में विराजमान मुख्यमंत्री एवं मंत्री सोफे में बैठ करते रहे पूजन….
गायत्री हॉस्पिटल के द्वारा नक्से के विरुद्ध निर्माण मामले में सरगुजा कमिश्नर एवं निगम कमिश्नर के आदेश के बावजूद आज तक कार्यवाही नहीं होने का कारण कौन….

अन्य