30/05/2026
WhatsApp Image 2024-11-26 at 18.12.39_2ebcfb21

🔷 थाना गांधीनगर, थाना लखनपुर, एवं थाना उदयपुर द्वारा अभियान चलाकर आबकारी एक्ट के तहत कुल 03 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।
🔷 आरोपियों के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1850/- रुपये किया गया बरामद।
🔷 सर्वधिक जप्ती के मामले मे थाना गांधीनगर के 01 प्रकरण मे 10 लीटर महुआ शराब आरोपी के कब्जे से किया गया हैं बरामद।
🔷 सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली द्वारा की गई कार्यवाही।

 सरगुजा- पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने हेतु नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों जिले मे पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट का अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वालो के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की गई, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने के मामले मे भी कार्यवाही की गई, अभियान के तहत कुल आबकारी एक्ट के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज किया गया हैं।

अभियान के तहत थाना गांधीनगर अंतर्गत आरोपी (01) मुखदेव विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन राजमोहनी वार्ड नमनक़ला थाना गांधीनगर के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1000/- रुपये जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा जाता हैं, थाना उदयपुर के प्रकरण मे आरोपिया (02) नान कुमारी उम्र 35 वर्ष साकिन झिरमिट्टी थाना उदयपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 400/- रुपये जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(1)क आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपिया कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, थाना लखनपुर के प्रकरण मे आरोपी (03) मोहर लाल पैकरा उम्र 35 वर्ष साकिन कुंवरपुर थाना लखनपुर के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 450/- रुपये जप्त किया गया हैं।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपी के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए गाड़ाघाट रोड़ अम्बिकापुर मे शराब का सेवन कर रहे आरोपी (04) प्रिन्स जायसवाल उम्र 32 वर्ष साकिन बौरीपारा अम्बिकापुर के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियान अंतर्गत कुल 03 मामलो मे 17 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1850/- रुपये बरामद किया गया, सभी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा द्वारा आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक के. के. यादव, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सरजू राम सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *