25/05/2026
ccc

 थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा दोनों मामलो मे की गई आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
 आरोपियों के कब्जे से दोनों प्रकरणों मे चोरी किया गया कुल 02 नग गैस सिलेंडर, 01 नग सिलाई मशीन, घरेलु सामान एवं 01 नग ट्राली बैग कपडे सहित किया गया बरामद।

सरगुजा –  मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं थाना गांधीनगर अंतर्गत चोरी के दो प्रकरणों मे प्रार्थिया दीपमाला तिर्की एवं अनुकम्पा एक्का साकिन सुभाषनगर गांधीनगर द्वारा दिनांक 07/11/24 कों थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 05/11/24 एवं 06/11/24 कों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थियों के किराये के मकान मे अंदर घुसकर गैस सिलेंडर कुल 02 नग, सिलाई मशीन 01 नग एवं घरेलु सामान एवं 01 ट्रॉली बैग कपडे सहित कुल किमती लगभग 25000/- रुपये की चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थियों के रिपोर्ट पर पहले प्रकरण मे थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 656/24 धारा 331(3), 305, 3(5) बी. एन. एस. एवं दूसरे प्रकरण मे अपराध क्रमांक 657/24 धारा 331(4), 305, 3(5) बी. एन. एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर मामले के संदेहियो की धरपकड़ कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) रमेश सिदार उम्र 18 वर्ष साकिन सुभाषनगर गांधीनगर (02) अक्षय पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन सिलसिला चौकी रघुनाथपुर हाल मुकाम गांधीनगर सब्जी बाजार के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उपरोक्त दोनों किराये के मकान मे घुसकर चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर गैस सिलेंडर कुल 02 नग, सिलाई मशीन 01 नग एवं घरेलु सामान एवं 01 ट्रॉली बैग कपडे सहित कुल किमती लगभग 25000/- बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर, आरक्षक उमाशंकर साहू, देवेंद्र पाठक, अजय मिश्रा, ऋषभ सिंह शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *