28/05/2026
1003666783.jpg

सरगुजा समय सूरजपुर:- दिनांक 09.06.2025 को ग्राम चंदरपुर भटगांव निवासी राजसाय बखला ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.06.2025 की सुबह 5 बजे इसका भतीजा शिवराम टोप्पो अपनी पत्नी एवं 9 माह के पुत्र को टांगी से प्रहार कर पत्नी के चेहरे में दोनों तरफ तथा पुत्र को गंभीर चोट पहुंचाया था जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया जहां 9 माह के बालक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायमी उपरान्त धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।


डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी शिवराम टोप्पो पिता स्व. चलितर टोप्पो उम्र 21 वर्ष ग्राम चंदरपुर थाना भटगांव को पकड़ा।

पूछताछ पर उसने टांगी से प्रहार कर 9 माह के बालक की हत्या करना एवं पत्नी को प्राणघातक चोट पहुंचाना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी व उनकी टीम सक्रिय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *