सरगुजा समय सूरजपुर :-
भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष देव गुप्ता की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के अंतर्गत मंडल रामानुजनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।


इस अवसर पर संजीव गुप्ता को सर्वसम्मति से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजनगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं लवकेश दुबे (टंकू) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई एवं उपेन्द्र यादव को शासकीय स्वाध्याय योजना का जिला सह प्रमुख एवं अमन ताजे को जिला विशेष कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





