15/05/2026
6

सरगुजा – जिले में दिनांक 19/12/2024 दिन गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में भारतीय रेडक्रास सोसायटी ईकाई अम्बिकापुर के चुनाव के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा हंगामा, नारेबाजी, आरोप – प्रत्यारोप के कारण कलेक्टर सरगुजा के द्वारा चुनाव आगामी आदेश तक रोक दिया गया। राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा किया गया कृत्य एवं कलेक्टर सरगुजा के द्वारा लिया गया निर्णय क्या उचित है ?भारतीय रेडक्रास सोसायटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन जो अपने स्थापना के समय से ही अब तक जीवन रक्षा, सुरक्षा, शांति,मानवता, स्वास्थ्य एवं आपदाओं के समय जन कल्याण हेतु नि: स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। राजनीतिक दल भारतीय रेडक्रास सोसायटी जैसे सेवा भावी संगठन के चुनाव को अपनी जागीर क्यों समझ रहे हैं ? क्या भारतीय रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी का सदस्यता लेने में आम नागरिक एवं सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले लोग क्यों नहीं रुचि ले रहे हैं? दुसरी बात भारतीय रेडक्रास सोसायटी सरगुजा इकाई के सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष एवं विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए क्या राजनैतिक प्रभाव,विवाद, आरोप – प्रत्यारोप आवश्यक है ?भारतीय रेडक्रास सोसायटी सरगुजा का कोई भी व्यक्ति जो सदस्य होगा ।उसे सदस्यता एक व्यक्ति के रूप में दी जाती है,या एक राजनैतिक दल का सदस्य होने के नाते। राजनैतिक दल ऐसे सेवा भावी भारतीय रेडक्रास सोसायटी जैसे संगठन में मानवीय मूल्यों के साथ एक साथ नहीं रह सकते। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी सरगुजा इकाई के चुनाव के समय किया गया कृत्य अमानवीय ,अशोभनीय एवं निंदनीय है। स्वैच्छिक संगठनों, मीडिया एवं आम नागरिकों को राजनैतिक दलों एवं राजनैतिक दलों के जन प्रतिनिधियों के बढ़ते हुए इस तरह के अमानवीय रैवये को रोकने हेतु हस्तक्षेप करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *