12/05/2026
IMG-20260309-WA0298

सरगुजा समय बलरामपुर :- 

*अपराध क्रमांक 22/2026 धारा 21(c) NDPS एक्ट*

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.03.2026 को कुसमी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुसमी निवासी मनेश कुमार प्रजापति पल्सर मोटरसाइकिल में अपने 02 साथियों के साथ झारखंड महुआडांड़ की तरफ से नशीली इंजेक्शन लेकर आ रहे हैं, कि सूचना पर घटनास्थल कुसमी कोरंधा रोड में हमराह स्टाफ के पहुंचकर संदेही .01 मोहम्मद सैफ 02. मनेश कुमार प्रजापति 03. पंकज प्रजापति तीनों निवासी कुसमी जिला बलरामपुर जो महुआडांड़ कोरंधा की ओर से काले रंग के 150 सीसी बजाज पल्सर मो.सा. में आते मिले जिन्हें रोक कर विधिवत तलाशी एवं रेड कार्यवाही करने पर संदेही मनेश कुमार प्रजापति के मोटर साइकिल से और मो. सैफ एवं पंकज प्रजापति के संयुक्त कब्जे से नशीली इंजेक्शन पालिथीन में 13 नग Pheniramine maleate Injection I.P Avil 10 ml एवं एक शीशी में आधा भरा हुआ लगभग 0.5ml कुल मात्रा 130.5 ml एवं NRx Buprenorphine injection I.P 0.3 mg/ml REXOGESIC 2ML AMPOULES 13 नग कुल मात्रा 26 ml मिला, जो विधिवत जप्ती की कार्यवाही कर आरोपियों द्वारा धारा 21 (c) NDPS का अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 09/03/2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *