27/05/2026
1004037360.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर :- आज 15 अगस्त 2025 को होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस शफी अहमद, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम अंबिकापुर के मुख्य आतिथ्य एवं वार्ड पार्षद, वार्ड-11 जेनेबिबा कुजूर के विशिष्ट आतिथ्य में धूमधाम से संपन्न हुआ।


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के आगमन पर विद्यालय के बैंड ग्रुप ने अपनी बैंड की धुन पर ससम्मान मंच तक लाया एवं  ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात  मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के लिए विद्यालय की शिक्षिका सुष्मिता भट्टाचार्य के द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।

फिर देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
एल केजी और यू केजी के बच्चों ने अपनी विभिन्न भाव भंगिमाओं से पूर्ण नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा कक्षा पहली से लेकर सातवीं तक के बच्चे अलग-अलग समूह में तरह-तरह के देशभक्ति पूर्ण गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर देश की सीमा पर तैनात जांबाज सिपाहियों की याद दिला दिए एवं लोगों में देशभक्ति का भाव भर दिए।

कक्षा ग्यारहवीं का विद्यार्थी दिव्यांश जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत भाषण में बताया गया कि देशभक्ति सिर्फ नारों में नहीं बल्कि हमारे कर्म में भी होना चाहिए। जिसके लिए हम भ्रष्टाचार से दूर रहकर एवं देश की संपत्ति का सम्मान करके भी  देश भक्ति दिखा सकते हैं।


मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने आप को जाति- धर्म, ऊंच-नीच और अमीर- गरीब की भावना से दूर रखकर राष्ट्रहित में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए।

तभी हम अपने राष्ट्र का  विकास कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जेनेबिबा कुजूर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये ही देश के भविष्य हैं। इसी तरह से इनमें देशभक्ति की भावना का विकास हो, जिससे ये राष्ट्र को उन्नति के शिखर तक ले जा सकें।

फिर प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर जेस्सी ठेक्कन ने अपने उद्बोधन में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुनील तिवारी के गगन भेदी देश भक्ति पूर्ण नारों से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *