• Sun. Mar 22nd, 2026

गांजा डीलर लक्ष्मण लगभग 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही

Mar 22, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- कोरिया जिले के गांजा डीलर जामपारा निवासी लक्ष्मण को लगभग 3 किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया।


संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम की नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई जारी है..आज कोरिया जिले के नशे के सौदागर पर आबकारी उड़नदस्ता टीम का गाज गिरा.. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज कोरिया जिले में उनकी टीम बैकुंठपुर में मदिरा दुकान जाँच करने गई हुई थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जामपारा निवासी लक्ष्मण अपने घर से भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जामपारा निवासी लक्ष्मण के घर दबिश दी।

लक्ष्मण के घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से एक झोले में 2.883 किलोग्राम लगभग तीन किलो मादक पदार्थ  गांजा जब्त कर आरोपी लक्ष्मण को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर बैकुंठपुर न्यायालय में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जहां से जेल दाखिले का आदेश प्राप्त हुआ।


उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


सहायक जिला आबकारी  अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा संभाग के सभी जिलों में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी। पूरे सरगुजा संभाग को सूखे नशे से मुक्त करने की दिशा में हम प्रयासरत हैं।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य