सरगुजा समय अंबिकापुर :- शहर मे नगर निगम मे कई वर्षो से एक ही मलाईदार कुर्सी पर काबिज अधिकारी कर्मचारी के वजह से शहर की तमाम व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से ना चल पाने के कारण शहर की आम जनता हलाकान है।
शहर मे भवन अनुज्ञा के विपरीत धड़ल्ले से भवन निर्माण हो रहा है जहाँ आवासीय निर्माण की अनुमति लेकर धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग मे लाया जा रहा है। तमाम नियम कानून एवं नगर निगम से प्राप्त भवन निर्माण के लिए प्राप्त अनुज्ञा के विरित धड़ल्ले से निर्माण कार्य हो रहा है एवं निगम के भवन शाखा के कुछ अधिकारी कार्यवाही करने के जगह इन लोगो की दलाली करके लाखों रूपए महीने के कमा रहे है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की नगर निगम अंबिकापुर के कुछ अफसर इस कदर अवैध उगाही मे मसगुल है की इन्हे होश ही नहीं रह रहा की क्या करना है क्या नहीं ये अफसर होने ही दिए आदेश की अवहेलना कर रहे है जहाँ एक तरफ भवन निर्माण को अवैध बताते हुए तोड़ने का आदेश जारी करते है ठीक दूसरी तरफ लाखों की सेटिंग से निगम की JCB के पहिया थम जाते है जबकि यही JCB के पहिये गरीबों के घर पर पुरे दमदारी के साथ चलते हुए नजर आते है।

मिली जानकारी के अनुसार भवन शाखा के एक साहब तो निगम को दीमक की तरह चट करते हुए अवैध रूप से भवन निर्माण करने वालों एवं आवासीय भवन की अनुज्ञा लेकर व्यवसायिक प्रयोजन मे बेखौफ लाया जा रहा है परन्तु कार्यवाही करने वाले जवाबदार अधिकारी कार्यवाही नहीं करने के स्थान पर स्वयं तो लाखों कमा ही रहे है उसके बाद अगर की अन्य कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता को भवन स्वामी जो नियम विरुद्ध तरीके से आवासीय भवन की अनुमति लेकर व्यावसायिक उपयोग मे लाया जा रहा है उसके बतौर दलाली करते हुए लाखों रूपए मे मामले की डीलिंग भी करवा दे रहे है।
नगर निगम के भवन शाखा मे कुछ ऐसे लोग भी बैठे है जो शासन सत्ता किसी भी दल का हो अपनी चाटुकारिता से सत्ता करने वाले दल के नेता मंत्री से अपनी साठ गांठ जमा कर वर्षो से अपनी मलाईदार कुर्सी पर कब्ज़ा बनाये हुए है। एवं जम कर अवैध संपत्ति बना रहे है।

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम मे भवन शाखा मे पदस्थ एक महोदय अपने पद का दुरूपयोग करए हुए अपने एवं अपने परिवार वालों के नाम पर शहर मे कई जगह कीमती जमीन जहाँ जमीन की कीमत करोड़ों की है वहां की नजुल भूमि अपने एवं अपने परिवार वालों के नाम करा रखी है जो जाँच का विषय है।
नगर निगम के आयुक्त चाहे कोई भी आए या जाए इन कर्मचारी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता ये महोदय अपने दलाली वाली प्रविति मे इतने निपूर्ण है की तमाम अधिकारीयों को अपने इशारे मे नचाना चालू रखते है।

हमारी टीम इस तमाम मामले मे काफी गहरी नजर बनाए हुए है जल्द हम सभी सरगुजा समय के पाठकों को उक्त भवन शाखा के अधिकारी एवं उसके एवं उसके परिवार वालों के नाम से अंकित नजुल भूमि एवं आवासीय भवन की अनुमति लेकर व्यावसायिक प्रयोजन मे लाने एवं शिकायतकर्ता एवं स्वयं को लाखों रूपए के अवैध उगाही मे संलिप्तता की जानकारी से अवगत कराएँगे।

