17/05/2026
1001205225.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर – संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी:: नशीले इंजेक्शन के दो और विक्रेताओं के कब्जे से 63 नग नशीला इंजेक्शन जप्त  कर जेल दाखिल किया।


संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है ..कल दिनांक 07-01-2026 को सायंकालीन  गस्त के दौरान बंगाली चौक पर आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली अंतर्गत तकिया फिल्टर प्लांट बेनीपुर के पास दो लड़के इंजेक्शन की बिक्री कर रहे हैं ।

तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ तकिया फिल्टर प्लांट के पास छापा मार कार्रवाई की,वहां पहुंचने पर दो संदिग्ध लड़कों को हड़बड़ाते देख रोक कर उनका नाम पूछा गया एक ने अपना नाम संतोष यादव निवासी तकिया थाना कोतवाली अंबिकापुर तथा दूसरे ने अपना नाम ब्रजेश बरवा निवासी सन्ना जिला जशपुर बताया।

उन दोनों के पास रखें पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से  33 नग REXOGESIC INJECTION तथा 31 नग AVIL INJECTION  बरामद हुआ दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर कल अपनी अभिरक्षा में रखकर आज दिनांक  08-01-26 को माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया।

जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है.. नशीले इंजेक्शन के छोटे विक्रेता हों या बड़े, किसी को छोड़ा नहीं जा रहा है.. सरगुजा को नशा मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है।
 

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। साथ में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर.केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे,अशोक सोनी,नगर सैनिक गणेश पांडे,ओमप्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *