24/05/2026
1003200346.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :
आज दिनांक 18-4-2025 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीली कैप्सूल पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी।

उपायुक्त आबकारी  विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम गस्त कर रही थी तभी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर खुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा निवासी अरुण सिंह चौहान अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है। मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अरुण सिंह चौहान के घर दबिश दी।

अरुण सिंह चौहान के घर की तलाशी में 1136 नग नशीली कैप्सूल बरामद की गई जिसमें 704 नग स्पास्मो प्रॉक्सीवन प्लस कैप्सूल तथा 432 नग प्रोक्सीको स्पास कैप्सूल कुल 1136 नग नशीली कैप्सूल जप्त कर आरोपी अरुण सिंह चौहान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी)के तहत गिरफ्तार किया गया।

आज ही दिनांक को थाना गांधीनगर जिला सरगुजा नालापारा गंगापुर निवासी धरम अगरिया के कब्जे से 41 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया।। दोनों आरोपियों को न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह उपस्थित रहे।। आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की भी विशेष भूमिका रही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *