30/07/2026
IMG-20260705-WA0255

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ0ग0) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4 ,6 के प्रकरण का आरोपी तरूण जायसवाल साकिन भफौली द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर फरार हो गया है जिसकी पतासाजी/गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक फरार आरोपी के बारे में कोई पता नहीं चला है।

प्रकरण की गंभीरता कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल, (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूँ कि जो कोई प्रकरण के उक्त फरार आरोपी के संबंध में ऐसी कोई जानकारी देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तार करेगा उसे 5,000/- (पाँच हजार रूपये) के ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) का होगा।

 

प्रकरण के फरार आरोपी के सम्बन्ध मे सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु सम्पर्क नम्बर-

 

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93501

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93502

 

नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर-94791-93503

 

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा-94791-93599

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *