30/05/2026
WhatsApp Image 2024-12-07 at 16.13.10_b402595d

🔷 थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
🔷 आरोपियों के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमती लगभग 33600/- रुपये किया गया बरामद।
🔷 अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी।

 सरगुजा – पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के दिनांक 06/12/24 कों थाना मणीपुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना मिला कि अरुण सोनवानी और अंकित दुबे नामक 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसायकल मे अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बेचने हेतु सांडबार मंदिर के आगे स्मृति वन के सामने नर्सरी मे ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो दोनों संदिग्ध व्यक्ति नर्सरी मे मोटरसायकल के पास बैठे मिले, संदेहीगण मौक़े पर पुलिस टीम कों देखकर लुकने छिपने एवं भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा दोनों संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेहियो द्वारा अपना नाम (01) अरुण सोनवानी उम्र 21 वर्ष साकिन सांडबार घसिया पारा थाना मणीपुर (02) अंकित दुबे उम्र 24 वर्ष साकिन मुडेसा थाना गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से लुकने छिपने का कारण पूछने पर संतोषप्रद जवाब नही दिया गया, जो पुलिस टीम द्वारा दोनों संदेहियो की तलाशी लेने पर कुल 109 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन एवं 11 नग निडील/सिरिंज कुल किमती लगभग 33600/- जप्त किया गया हैं, आरोपियों से जप्त नारकोटिक्स युक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया एवं सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन बजाज ऐवेंजर क्रमांक सीजी/15/डीक्यू/2455 जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 372/24 धारा 21 (सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर शरण सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा, अरविन्द सिंह, हरिनन्दन सोरी, घनश्याम कुमार राजवाड़े, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *