30/05/2026
a3

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचने वाले हैं। यहां सीएम बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और शुरू से ही बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है।

दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट

पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले.

दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले.

तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले.

चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले.

पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले.

छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले.

सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले.

आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले.

दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *