27/05/2026
1000194611.jpg



सरगुजा समय अंबिकापुर :- थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।
:- आरोपी द्वारा सार्वजानिक स्थान पर तलवार लहराकर डरा धमकाकर घटना कारित की जा रही थी।
:- असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आसामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 29/07/25 कों थाना मणीपुर पुलिस टीम कों सूचना मिला की दर्रीपारा सामुदायिक भवन के पास अल्ताब खान अपने घर के बाहर एक तलवार लेकर लहरा रहा है, और अपने परिवार के सदस्यों कों घर से बाहर निकलने पर जान से मार देने की बात बोल रहा है जो डरा धमकाकर भयभीत कर रहा हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंचकर अल्ताब खान की घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धरदार तलवार जप्त कर आरोपी से पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अल्ताब खान आत्मज सलीम खान उम्र 25 वर्ष साकिन सामुदायिक भवन के पास दर्रीपारा थाना मणीपुर का होना बताया, आरोपी से जप्त 01 नग लोहे के तलवार के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया।

जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 208/25 धारा 351(3) बी. एन. एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक सतेंद्र दूबे, उमा शंकर साहू, अनिल सिंह, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *