25/05/2026
1002072000.jpg



सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा में अधिकांश मुख्य मार्गो की स्थिति अत्यंत गंभीर स्थिति में बनी हुई है सड़क में बड़े -बड़े गड्ढे, धूल, कीचड़ से लागातार दुर्घटना कारित हो रही जिससे कई लोगों कों अपने जीवन से हाथ धोना पड़ रहा है कई परिवारों के घरों का चिराग बुझ जा रहा है जिसके बारे में सरगुजा समय ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया की कैसे शहर में भैस के आगे बिन बजाये और भैस खड़ी पगुराये वाली स्थिति में शहर का हाल है।


उसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने एम जी रोड़ सड़क पर चक्का जाम कर सरकार के विरोध में प्रदर्शन एवं जम कर नारेबाजी की जिससे यह प्रतीत होता है की शहर में पक्ष – विपक्ष दोनों पार्टियों कों जगाने का कार्य हम मीडिया के लोगों कों ही करना पड़ेगा।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें की सरगुजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क का अंबिकापुर शहर के शैलगिरी होटल के सामने टायर जलाकर चक्का जाम किया गया। दरसअल अंबिकापुर शहर पहुंच मार्ग नेशनल हाईवे 43 सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हो गई है।

जिसके वजह से  स्थानीय लोग सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के साथ ही धूल, कीचड़ से परेशान है। जिसको देखते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़क को लेकर सड़क पर टायर जलाकर चक्का जाम किया।

इस बेहाल एवं घटिया सड़क पर आने-जाने वाले गाड़ियों के पहिए 1 घंटे तक थमे रहे। इधर मौके पर पहुंचे नेशनल हाईवे सड़क के अधिकारियों ने सड़क बनवाने का आश्वासन भी दिया जो लागातार आश्वासन का दौर विधायक, सांसद एवं सरगुजा कलेक्टर के द्वारा भी पूर्व में दिया जाता रहा  है।

बहरहाल इस खस्ताहाल सड़क पर विधायक, सांसद सहित जिले के कलेक्टर ने दौरा भी किया था। बावजूद इसके आज तक सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

अब देखना होगा कि कब तक इस सड़क पर चलने वाले राहगीर और स्थानीय लोग इस धूल एवं कीचड़ से भरे सड़क और गड्ढों से होकर गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *