सरगुजा समय अंबिकापुर
:- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी कि नाबालिग लड़की दिनांक 15/01/26 को घर से बिना बताये कही चली गयी है,आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की लड़की को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 14/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग को दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो बताई कि आरोपी वीरेंद्र यादव पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है।

पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी वीरेंद्र यादव को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम वीरेंद्र यादव आत्मज जगन राम उम्र 19 वर्ष साकिन मांजा लखनपुर का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





