सरगुजा समय अंबिकापुर :- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 14/05/25 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 24/04/25 को ग्राम अलगा बेंदोपानी थाना लखनपुर निवासी गोहंदूल राम प्रार्थीया को जान से मारने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 118/25 धारा 64 (1), 351(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *गोहंदूल राम आत्मज फूलसाय उम्र 25 वर्ष साकिन अलगा बेंदोपानी थाना लखनपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलिप दुबे सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह,प्रधान आरक्षक रवि सिंह, आरक्षक श्याम सुन्दर, दशरथ राजवाड़े, डॉक्टर सिदार सक्रिय रहे।

