24/05/2026
1001349858.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
:- आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक्टिवा स्कूटी एवं स्प्लेंडर प्लस मोटरसायकल कुल कीमती लगभग 01 लाख रुपये किया गया जप्त।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुधीर कुमार तिवारी साकिन किसान राइस मिल के पास नमनाकला अंबिकापुर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कफाया कि प्रार्थी दिनांक 29/12/25 को स्वयं का इलाज कराने के लिए अपने स्कूटी क्रमांक CG/15/CX/7896 से जिला अस्पताल गया था इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का स्कूटी अपने खड़े किये स्थान पर नहीं था।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 06/26 धारा 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दूसरे मामले मे प्रार्थी उदय राम साकिन जयनगर द्वारा थाना मणीपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15/12/25 को अपने मोटरसायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG/15/DA/5812 से जिला अस्पताल मे अपने पिता के लिए खाना छोड़ने आया था।

पार्किंग मे अपने वाहन को खड़ी कर प्रार्थी अंदर चला गया वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि संदेही इरफ़ान उर्फ़ धनु अंसारी कुछ दिन पूर्व चोरी की स्कूटी एवं मोटरसायकल मे घूमते दिखा था, जो पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही इरफ़ान उर्फ़ धनु अंसारी को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम इरफ़ान उर्फ़ धनु अंसारी आत्मज अब्दुल गफार अंसारी उम्र 30 वर्ष साकिन हरसागर तालाब मोमिनपुरा थाना अंबिकापुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया एवं चोरी के मोटरसायकल एवं स्कूटी को साड़बार नाला के किनारे छिपाकर रखना स्वीकार किया।

आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया स्कूटी क्रमांक CG/15/CX/7896 एवं मोटरसायकल क्रमांक CG/15/DA/5812 कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रुपये जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी,सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक विजय रवि, नारायण चौधरी, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे, अनिल सिंह,  एवं कोतवाली थाना से आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा सक्रिय रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *