27/10/2026
Screenshot_20261013_210022_Chrome

सरगुजा समय अम्बिकापुर :-   माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल नर्सिंग होम एक्ट की टीम के द्वारा श्री महावीर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि श्री महावीर अस्पताल में डॉ नुरूल आलम लगभग पिछले दो वर्षों से ICU में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। जांच दल के द्वारा डॉ नुरूल आलम से उनकी डिग्री की जानकारी मांगी गई। डिग्री के सत्यापन के पश्चात नुरूल आलम की डिग्री फर्जी पाई गई। ICU जैसे संवेदनशील जगह पर फर्जी डिग्री वाले व्यक्ति को पदस्थ कर उनसे सेवाएं लेने के लिए श्री महावीर अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है तथा नुरूल आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जांच के क्रम में यह पाया गया कि सुमन राजवाड़े मेडिकल लैब टेक्नीशियन के रूप में श्री महावीर अस्पताल में कार्यरत हैं। सत्यापन में ये भी बिना किसी वैध दस्तावेज के कार्य करते पाए गए। इनके विरुद्ध भी विभाग के वैधानिक तथा विभागीय कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *