सरगुजा समय अंबिकापुर :-
प्रकरण का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की दिनांक 17.02.2026 को 14:30 बजे बिलासपुर चैक जाने की बात बोलकर घर से निकली और देर शाम तक घर वापस नहीं आई, प्रार्थी के आस- पड़ोस एवं रिश्तेदारों में पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्र-47/2026 धारा 137 (2),64(2)N, BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6, पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिका की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने किसान राईस मिल, बिरगांव, उरला जिला – रायपुर में आरोपी विजय पोर्ते के ठिकाने पर दबिश दी गई जहां आरोपी के कब्जे से अपहृत बालिका को भी बरामद किया गया।
घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी विजय पोर्ते पिता अमृत पोर्ते उम्र 24 वर्ष निवासी पटोरा खालपारा थाना लुंड्रा को मेडिकल परीक्षण उपरांत दिनांक 17.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक मालती तिवारी अनील सिंह, उमाशंकर साहू, रमाशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

